Friday, 21 March 2025

लाइव देखें: राजस्थान विधानसभा में 21 मार्च को प्रश्नकाल से शुरू हुई कार्रवाई, लोकतंत्र सेनानी सम्मान और भू राजस्व विधेयक पर चर्चा


लाइव देखें: राजस्थान विधानसभा में 21 मार्च को प्रश्नकाल से शुरू हुई कार्रवाई, लोकतंत्र सेनानी सम्मान और भू राजस्व विधेयक पर चर्चा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे प्रश्नकाल से शुरू हुई। इसके बाद सदन में शून्यकाल के दौरान स्थगन प्रस्ताव, नियम 295 के प्रस्ताव, और पर्चियों के माध्यम से विभिन्न विधायकों द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रस्तुत की जा रही हैं।

आज की कार्यवाही में तीन ध्यान आकर्षण प्रस्ताव पर भी चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। विपक्ष व सत्तापक्ष के बीच इन प्रस्तावों को लेकर गंभीर बहस की उम्मीद की जा रही है।

सदन में दो महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा

राजस्थान लोकतंत्र के सेनानियों का सम्मान विधेयक 2024: यह विधेयक उन व्यक्तियों के सम्मान और अधिकारों की सुरक्षा से जुड़ा है, जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल या अन्य परिस्थितियों में संघर्ष किया।

राजस्थान भू राजस्व (संशोधन) विधेयक 2025: इस विधेयक में राजस्व कानूनों को सरल बनाने, किसानों को राहत देने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने से जुड़े कई संशोधन प्रस्तावित हैं। इस पर व्यापक चर्चा के बाद इसे पारित किए जाने की संभावना है।


Previous
Next

Related Posts