



चोमू सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (SPU) के कुलसचिव एवं चोमू तहसील के अशोक विहार कॉलोनी निवासी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने रविवार को जंतु क्लब चोमू के 30 से अधिक स्वयंसेवकों का सम्मान किया। यह सम्मान गो माता, परिंदों, बंदरों और डॉग्स के लिए निरंतर सेवाकार्य करने पर दिया गया।
कार्यक्रम में प्रो. रावत ने सभी सदस्यों को खादा पहनाकर तथा यूनिवर्सिटी का कैलेंडर, पेन और की-चैन भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि "पशु-पक्षियों की सेवा करना हमारे संस्कारों और संवेदनशील समाज का परिचायक है। जंतु क्लब के युवाओं ने जिस तरह समर्पण भाव से सेवा की है, वह अनुकरणीय है।"
जंतु क्लब द्वारा अब तक की गई सेवा:
1100 किलो सब्जियां गौ सेवा हेतु
500 किलो फल बंदरों के लिए
125 किलो भोजन डॉग्स के लिए
125 परिंडे पक्षियों के लिए लगाए गए हैं
यह सेवाएं हर रविवार को अशोक विहार, राधा बाग, श्रीराम नगर, रिंग्स रोड, मंगलम सिटी समेत चोमू की अन्य कॉलोनियों और ढाणियों में की जा रही हैं।
सेवा देने वाले प्रमुख स्वयंसेवक: मेहुल अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, केशव रावत, सौम्या जैन, पार्थ अग्रवाल, शिवम महेश्वरी, प्रेरक शर्मा, जिगर मित्तल, कृष्णा रावत, राघव दुसाद, केदार रावत, मधुर शर्मा सहित कई युवा स्वयंसेवकों को इस मौके पर सम्मानित किया गया।
प्रो. रावत ने सभी युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले ऐसे प्रयासों को राज्य और देश स्तर पर पहचान दिलाने का काम वे खुद करेंगे।