



जयपुर अखिल भारतीय सिविल सेवा टूर्नामेंट में आरएसबी इंदौर के शुभम ओझा और सौम्यदीप सरकार की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल्स इवेंट में स्वर्ण पदक जीत लिया। दोनों खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल से लेकर फाइनल तक दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
क्वार्टर फाइनल में इंदौर की इस जोड़ी ने आरएसबी अहमदाबाद को 3-1 से हराया। सेमीफाइनल में आरएसबी इंफाल की टीम के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-2 से जीत हासिल की। वहीं फाइनल मुकाबले में इंदौर की जोड़ी ने आरएसबी बंगाल को 3-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
जयपुर निवासी शुभम ओझा वर्तमान में महानिदेशक, लेखापरीक्षा, पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा के कार्यालय में वरिष्ठ लेखा परीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि शुभम ओझा पूर्व में भी हर वर्ग में राजस्थान चैंपियन रह चुके हैं और राज्य के बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती है।