जयपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरिता सिंह ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभा ठाकुर उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने इस मौके पर कहा कि महिला कांग्रेस पूरी शक्ति के साथ राजस्थान की महिलाओं की आवाज़ बुलंद करेगी और उनके अधिकारों, सम्मान और समानता की लड़ाई को और अधिक मज़बूत करेगी।
कार्यक्रम की प्रमुख बातें : सरिता सिंह ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने महिलाओं के अधिकारों और समानता की लड़ाई को और सशक्त बनाने की बात कही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरिता सिंह को शुभकामनाएं दीं महिला कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राजस्थान में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।