Saturday, 29 August 2026

जयपुर में स्टंटबाजी और हुड़दंग: 14 गिरफ्तार, 20 वाहन जब्त, दो नाबालिग निरुद्ध


जयपुर में स्टंटबाजी और हुड़दंग: 14 गिरफ्तार, 20 वाहन जब्त, दो नाबालिग निरुद्ध

राजधानी जयपुर में बाइक और कार से स्टंट कर हुड़दंग मचाने और आपत्तिजनक नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले युवकों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 14 युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया। साथ ही, स्टंट में इस्तेमाल की गई दो चौपहिया और 20 दुपहिया वाहन जब्त किए गए।

त्योहार पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
जयपुर (उत्तर) डीसीपी राशि डोगरा डूडी ने बताया कि त्योहारों के दौरान कुछ युवकों ने बाइक और कार से स्टंट कर शांति भंग करने का प्रयास किया। इन युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर हुड़दंग मचाते हुए नारेबाजी की और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए।

पुलिस ने किया सख्त एक्शन
पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दुर्गसिंह राजपुरोहित और बजरंग सिंह शेखावत के सुपरविजन में जयपुर उत्तर के सभी एसीपी और थानाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे।

बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई
पुलिस ने 14 युवकों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया। साथ ही, स्टंट में इस्तेमाल किए गए दो चौपहिया और 20 दुपहिया वाहन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त किए गए।

    Previous
    Next

    Related Posts