पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
भाजपा नेताओं ने डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन को देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा:"दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। डॉ. देवेंद्र प्रधान का जीवन राष्ट्र और समाज सेवा को समर्पित रहा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को संबल प्रदान करें।"
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़:"डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन से देश ने एक सच्चे कर्मयोगी और समाजसेवी नेता को खो दिया। उनकी सेवाएं सदैव याद रहेंगी।"
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी:"उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति मिले।"
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़:"उन्होंने देश और समाज की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनकी कमी हमेशा खलेगी।"
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी:"डॉ. देवेंद्र प्रधान का निधन हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले।"