जयपुर भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा अप्रैल माह में की जाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जो हाल ही में पुनः निर्वाचित हुए हैं, अब अपनी नई टीम की तैयारी तेजी से शुरू कर दी है। भाजपा की बनने वाली प्रदेश कार्यकारिणी में 50 प्रतिशत मौजूद पदाधिकारी को हटाए जाने की संभावना है और नई कार्यकारिणी में नए नेताओं को शामिल कर वर्ग विशेष और क्षेत्र विशेष का ध्यान रखा जाएगा। भाजपा के संगठन में आरएसएस समर्थित नेताओं को जगह मिलने की संभावना है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ खुद भी आरएसएस वर्ग से आते हैं और वहअपने संगठन में आरएसएस को पूरी तर्जी देंगे।
प्रदेश महामंत्री: दामोदर अग्रवाल (भीलवाड़ा से सांसद बन चुके हैं),ओमप्रकाश भड़ाना (देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए हैं),श्रवण सिंह बगड़ी,संतोष अहलावत
इसके अलावा 13 प्रदेश मंत्रियों में से भी कई नेता नई कार्यकारिणी से बाहर हो सकते हैं, क्योंकि पार्टी युवा और नए चेहरों को मौका देने पर जोर दे रही है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने संकेत दिया है कि कुछ पुराने नेताओं को बरकरार रखा जाएगा, लेकिन अधिकतर नए चेहरे शामिल होंगे।
संभावित रूप से नई टीम में जगह बनाने वाले नेता: पुराने नेताओं में जो रह सकते हैं:सरदार अजयपाल सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष),बाबा बालकनाथ (प्रदेश उपाध्यक्ष),प्रभुलाल सैनी (प्रदेश उपाध्यक्ष),ज्योति मिर्धा (प्रदेश उपाध्यक्ष),जितेंद्र गोठवाल (प्रदेश महामंत्री)
संभावित नए चेहरे:हरिराम रणवा (शेखावाटी अंचल, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष),सुशील कटारा (आदिवासी अंचल से, वसुंधरा सरकार में पूर्व राज्यमंत्री)
संभावित प्रमोशन:मोतीलाल मीणा (मौजूदा प्रदेश उपाध्यक्ष, एक बार फिर प्रदेश महामंत्री बनाए जा सकते हैं)कुछ प्रदेश मंत्रियों को भी प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में प्रमोट किया जा सकता है।
प्रदेश की नई कार्यकारिणी को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि हमारा संगठन एक व्यवस्था से चलता है। हम सामूहिक निर्णय लेकर कार्यकारिणी का गठन करेंगे। कुछ पुराने चेहरों को उपयोग में लेंगे, तो कुछ नए लोगों को भी मौका देंगे। जो मौजूदा कार्यकारिणी से बाहर होंगे, उनका भी किसी अन्य स्थान पर उपयोग किया जाएगा।