Monday, 17 March 2025

सीएमआवास पर फागोत्सव: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने मुख्यमंत्री से होली की रामा-श्यामा


सीएमआवास पर फागोत्सव: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने मुख्यमंत्री से होली की रामा-श्यामा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आवास पर रविवार को भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्षमदन राठौड़, केंद्रीय मंत्रीभागीरथ चौधरी,उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित प्रदेशभर से आए भाजपा के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर होली की रामा-श्यामा की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प को लेकर पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

रंगों के साथ संगीत का संगम

कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने "धरती धोरां री", "मेरे देश की धरती" सहित होली के पारंपरिक गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं।राजस्थान के प्रसिद्ध गायक प्रकाश माली ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।ढप और चंग की थाप पर शेखावाटी के कलाकारों ने उत्सव में चार चांद लगा दिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं सभी आगंतुकों का चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया और आत्मीयता से सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

प्रदेशभर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, भरतपुर, कोटा, बारां सहित कई जिलों से भाजपा के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास पर होली मिलन के लिए पहुंचे।

मुख्यमंत्री: "युवा, महिला, मजदूर और किसान हमारी प्राथमिकता"

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि "हमारी सरकार युवा, महिला, मजदूर और किसान की खुशहाली के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित हो रहा है और राजस्थान को भी विकसित बनाने के लिए हम प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।"

किसानों ने मुख्यमंत्री के विजन की सराहना की

गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और फलोदी से आए सैकड़ों किसानों ने मुख्यमंत्री से मिलकर नहरी क्षेत्र के किसानों के कल्याण के लिए की गई घोषणाओं पर आभार व्यक्त किया।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने मुख्यमंत्री के किसानों के प्रति प्रगतिशील दृष्टिकोण के लिए धन्यवाद दिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष: मदन राठौड़,उपमुख्यमंत्री: प्रेमचंद बैरवा,जल संसाधन मंत्री: सुरेश सिंह रावत,राज्यसभा सांसद: घनश्याम तिवाड़ी, राजेंद्र गहलोत,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष: अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सतीश पूनिया,पूर्व नेता प्रतिपक्ष: राजेंद्र राठौड़,किसान आयोग अध्यक्ष: सीआर चौधरी,भाजपा प्रदेश महामंत्री: श्रवण बगड़ी,प्रदेश उपाध्यक्ष: मुकेश दाधीच,प्रदेश मंत्री: भूपेंद्र सैनी, अजीत मांडण,प्रदेश प्रवक्ता: लक्ष्मीकांत भारद्वाज इसके अलावा विभिन्न सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने।

Previous
Next

Related Posts