Monday, 17 March 2025

हिन्द सेवा दल द्वारा 51 प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान, रेखा ओझा को महारानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय पुरस्कार’ से किया सम्मानित


हिन्द सेवा दल द्वारा 51 प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान, रेखा ओझा को महारानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय पुरस्कार’ से किया सम्मानित

अजमेर: हिन्द सेवा दल एवं लक्ष्य मानवता सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सूचना केंद्र सभागार में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। रेखा ओझा को महारानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया।

संस्थान के प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि अब तक अजमेर, जयपुर, जोधपुर और भीलवाड़ा से 300 से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 51 महिलाओं का चयन कर उन्हें ‘महारानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

हिन्द सेवा दल के अध्यक्ष आर.के. महावर ने बताया कि इस सम्मान समारोह में कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने शिरकत की:मुख्य अतिथि: अजमेर दक्षिण क्षेत्र की विधायक अनिता भदेल,विशिष्ट अतिथि: राजस्थान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, कला चौहान, मीना शर्मा इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

संस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें उभरती हुई प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालन का दायित्व तरुणा जांगिड़ और नीलम सचदेवा ने संभाला।

सम्मान समारोह में शामिल गणमान्य लोग

इस अवसर पर आर.के. महावर, सोमरत्न आर्य, राजेंद्र गांधी, विजय काकाणी, महेश बिहारी माथुर, निक्की जैन, अमित सिंह टाक, रूपा बहन, दक्ष महावर, गुंजन सिरावले, राजलक्ष्मी करारिया, गीता देवी टाक, अरुणा कंवर टाक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts