Saturday, 29 August 2026

डॉ. सौम्या गुर्जर की माताजी रामपति देवी का निधन, 16 मार्च को अंतिम यात्रा


डॉ. सौम्या गुर्जर की माताजी रामपति देवी का निधन, 16 मार्च को अंतिम यात्रा

जयपुर ग्रेटर नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि उनकी माताजी श्रीमती रामपति देवी (प्रधान, पंचायत समिति मासलपुर, करौली) का निधन हो गया है।

ग्राम बड़ागांव में अंतिम यात्रा

डॉ. सौम्या गुर्जर ने अपने संदेश में लिखा किआप सभी को अत्यंत दुख के साथ सूचित कर रही हूँ कि आज हमारी पूज्य माताजी रामपति देवी जी का देहावसान हो गया है। हमारी माताजी की अंतिम यात्रा 16 मार्च को ग्राम बड़ागांव में संपन्न होगी।"

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में योगदान

रामपति देवी जी करौली जिले की पंचायत समिति मासलपुर की प्रधान थीं और उन्होंने अपने कार्यकाल में ग्राम विकास और सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके निधन से परिवार, समर्थकों और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

शोक संवेदनाएँ व्यक्त की जा रही हैं

रामपति देवी जी के निधन की खबर सुनकर राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Previous
Next

Related Posts