Saturday, 29 August 2026

जयपुर में विवाहिता से बंधक बनाकर गैंगरेप, पति और उसके दोस्त पर मामला दर्ज


जयपुर में विवाहिता से बंधक बनाकर गैंगरेप, पति और उसके दोस्त पर मामला दर्ज

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पति और उसके दोस्त द्वारा विवाहिता से बंधक बनाकर गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने कानोता थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति ने धोखे से घर बुलाया, फिर किया बंधक

पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय पीड़िता की अपने पति से अनबन चल रही थी और वह अलग रह रही थी। 30 जनवरी को आरोपी पति बातचीत के बहाने उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद एक मकान में बंधक बना लिया और अपने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया।

मारपीट कर दी धमकी, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

  • विरोध करने पर पति और उसके दोस्त ने महिला के साथ गाली-गलौच और मारपीट की।
  • किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
  • पीड़िता ने कोर्ट के आदेश से कानोता थाने में पति और उसके दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस जांच में जुटी

ACP (बस्सी) विनय कुमार डीएच इस मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कानोता पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।

    Previous
    Next

    Related Posts