Saturday, 29 August 2026

जयपुर में बीएड स्टूडेंट गिरफ्तार, 1.05 लाख के नकली नोट बरामद, यू-ट्यूब से सीखी नोट छापने की तकनीक


जयपुर में बीएड स्टूडेंट गिरफ्तार, 1.05 लाख के नकली नोट बरामद, यू-ट्यूब से सीखी नोट छापने की तकनीक

जयपुर ग्रामीण पुलिस ने 1 लाख 5 हजार रुपए के नकली नोटों के साथ एक बीएड स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यू-ट्यूब पर देखकर नकली नोट छापने की तकनीक सीखी थी और पांच गुना प्रॉफिट में असली की जगह नकली नोटों की सप्लाई कर रहा था।

अमरसर में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया आरोपी

अमरसर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नकली नोटों की सप्लाई कर रहे एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सचिन यादव (21) पुत्र रामवतार निवासी अमरसर, शाहपुरा के रूप में हुई है, जो प्राइवेट कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रहा है।

यू-ट्यूब देखकर सीखा नकली नोट बनाना

  • पुलिस के अनुसार, 13 मार्च को सूचना मिली कि एक युवक धानोता से राडावास की ओर नकली नोट सप्लाई करने जा रहा है।
  • नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार को रोका गया और तलाशी में नकली नोट बरामद हुए।
  • 100-100 के 390 नोट (₹39,000) और 200-200 के 330 नोट (₹66,000) जब्त किए गए।

गांव के पैतृक मकान में छाप रहा था नकली नोट

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो महीने पहले उसने यू-ट्यूब पर नकली नोट छापने का आइडिया देखा।

  • प्रिंटर, कागज, इंक और कटर खरीदकर अपने गांव के मकान में नकली नोट छापने लगा।
  • असली नोट के बदले पांच गुना नकली नोट की सप्लाई कर रहा था।
  • पुलिस ने नकली नोट छापने वाले उपकरण और बाइक जब्त कर ली है।
    Previous
    Next

    Related Posts