



राजस्थान में पहली बार ऐसा हो रहा है जब पुलिसकर्मियों ने वेतन विसंगति और लंबित मांगों के विरोध में होली न मनाने का फैसला किया। हालांकि, कई जिलों में पुलिस लाइन में जश्न देखने को मिला, लेकिन कुछ जगहों पर पुलिसकर्मियों ने विरोध स्वरूप होली का बहिष्कार किया।
निचले पदों के पुलिसकर्मियों में डीपीसी, ग्रेड पे बढ़ाने और वेतन विसंगति को लेकर नाराजगी बनी हुई है। नागरिक सुरक्षा समन्वय समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश कुमावत ने सरकार से जल्द उनकी मांगें पूरी करने की अपील की। पुलिसकर्मियों का कहना है कि फाइलें सचिवालय में अटकी हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
गृह राज्य मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने ट्वीट कर पुलिसकर्मियों से होली मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "आपकी सभी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर पूरा कराऊंगा। विपरीत परिस्थितियों में सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों से आग्रह है कि वे उल्लास के साथ वैदिक पर्व होली मनाएं।"
पुलिसकर्मियों का कहना है कि अन्य सरकारी विभागों की तुलना में उनके ग्रेड पे में बढ़ोतरी नहीं होती।