Friday, 14 March 2025

श्री अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में होलिका दहन की पूजा-अर्चना,धुलंडी पर रंग और फूलों संग मनाया होली मिलन समारोह


श्री अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में होलिका दहन की पूजा-अर्चना,धुलंडी पर रंग और फूलों संग मनाया होली मिलन समारोह

श्री अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को भव्य होलिका दहन का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में भक्तों ने इस आयोजन में भाग लिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश के विकास और खुशहाली की कामना की।

श्री अंबिकेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति, सेवा मंडल और भक्तजनों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पंडितों द्वारा पारंपरिक मंत्रोच्चार के बीच होली पूजन संपन्न हुआ।
सेवा मंडल संयोजक रेखा ओझा और संरक्षक भोमराज गुर्जर एडवोकेट ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र का सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस दौरान वरिष्ठ एडवोकेट और राजस्थान राजस्व बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भक्तजनों ने होलिका दहन के बाद महाप्रसाद ग्रहण किया और भक्ति भाव से श्री अंबिकेश्वर महादेव का गुणगान किया।

संयोजक रेखा ओझा ने बताया कि धुलंडी के दिन श्री अंबिकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर फूलों और रंगों के साथ होली खेली गई।
भींयाराम चौधरी एडवोकेट,धनेश गोयल,कैलाश चंद सोनी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया गया,आयोजन में वरिष्ठ एडवोकेट और पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा,राजस्थान रेवेन्यू बोर्ड विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित थे,होलिका दहन कार्यक्रम में श्री अंबिकेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति के पदाधिकारी एवं सेवा मंडल के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

रात्रि में उक्त प्रोग्राम में श्रेत्रवासियों का जन सैलाब जबरदस्त था,उपस्थित भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया ,इस शुभ अवसर पर सेवा मण्डल संयोजक रेखा ओझा,संरक्षक भोमराज गुर्जर एडवोकेट,कार्यवाहक अध्यक्ष कमल चौहान,दौलत राम वर्मा,अनिल मीणा,सुनीता टांक,मोना गर्ग ,कार्तिक,राम टांक, सांवर सिंह मीणा, ओम प्रकाश जांगिड़,राकेश शर्मा,रतन लाल जाटव,निगम जी,अशोक गौड,महेंद्र जोशी उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts