



राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को विधानसभा में घोषणा की कि 30 मार्च 2025 को नव संवत् चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर 'राजस्थान दिवस' को सप्ताह भर वृहद् स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इस फैसले का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वागत किया और बताया कि इस आयोजन के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि 30 मार्च 1949 को सरदार वल्लभभाई पटेल ने विभिन्न रियासतों को मिलाकर 'वृहद् राजस्थान' की स्थापना की थी। इसी ऐतिहासिक दिन को ध्यान में रखते हुए अब हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही राजस्थान दिवस मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पर्यटन और कला एवं संस्कृति विभाग से जुड़ी कई नई घोषणाएं की। उन्होंने युवाओं को देश और राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत से परिचित कराने के लिए ‘भारत एवं राजस्थान पहचान भ्रमण कार्यक्रम’ शुरू करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की, जिनमें शामिल हैं:
मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, धार्मिक स्थलों का संरक्षण होगा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के नए प्रयास किए जाएंगे।