



जयपुर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में रोड नंबर 12 के पास स्थित फैन बेल्ट गोदाम में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अब तक 24 से अधिक दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
घटना का पूरा विवरण
रात्री गश्त के दौरान CI वीरेंद्र कुरील को आग लगने की सूचना मिली।गोदाम यूको बैंक के पहले माले पर स्थित था, जिससे आग तेजी से फैली।गोदाम के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।इलाके की लाइट बंद कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हैं।
सीआई वीरेंद्र कुरील के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत इलाके को घेर लिया। दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद आग बुझाने का अभियान शुरू हुआ।इलाके के लोगों को अलर्ट किया गया और अफरा-तफरी रोकने के लिए समझाइश दी गई।आग की भयावहता को देखते हुए आस-पास की दुकानों को भी खाली कराया गया।
गोदाम में ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल रही है।धुएं और गर्मी के कारण आग बुझाने में दमकलकर्मियों को दिक्कत आ रही है।फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार पानी की बौछार कर रही हैं।घटना स्थल पर दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।