



जयपुर पुलिस ने पॉलिटेक्निक महिला कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल सैयद मश्कूर अली को छात्राओं के देहशोषण और अश्लील हरकतों के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम के अनुसार, जांच में आरोपी पर छात्राओं से छेड़छाड़, जबरन मैसेज भेजने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोपों की पुष्टि हुई है।
3 फरवरी 2025: छात्राओं और स्टाफ ने तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव से शिकायत की।
आरोपी को किया गया निलंबित: आरोपी ने दोबारा जांच की अपील की, जिस पर 10 मार्च को टीम कॉलेज पहुंची, लेकिन छात्राओं ने जमकर विरोध किया।11 मार्च 2025: प्रतापनगर पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया।13 मार्च 2025: छात्राओं के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी।
डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपी छात्राओं से जबरदस्ती बात करने के लिए मैसेज भेजता था।कुछ छात्राओं ने वॉशरूम में कैमरे लगाने की बात कही, यदि जांच में पुष्टि हुई तो आईटी एक्ट की धाराएं जोड़ी जाएंगी।
कॉलेज की बेसमेंट लाइब्रेरी में CCTV कवरेज से बाहर अलमारी के पीछे बैठकर छात्राओं से गलत हरकतें करता था।खुद को छात्राओं के पर्सनल वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर अश्लील मैसेज भेजता था।बड़े अधिकारियों से मिलाने का झांसा देकर बिना अनुमति अपनी कार में ले जाता था।एनुअल फंक्शन के दौरान ड्रेसिंग रूम के सीसीटीवी बंद कर चोरी-छिपे चालू करवाए।छात्राओं की तस्वीरें शेयर करने की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न करता था।
पुलिस अब वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायतों की जांच कर रही है।यदि इस मामले में कोई और सबूत सामने आते हैं, तो आईटी एक्ट की नई धाराएं जोड़ी जाएंगी।आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी।