Wednesday, 12 March 2025

मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस: PM मोदी को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान


मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस: PM मोदी को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान

पोर्ट लुइस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉरीशस दौरे का आज दूसरा दिन है। वह मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान PM मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च पुरस्कार 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' से सम्मानित किया गया।

मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस: भारत की अहम भूमिका

मॉरीशस को 12 मार्च 1968 को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी।सर शिवसागर रामगुलाम की अगुआई में मॉरीशस स्वतंत्र हुआ।1992 में यह राष्ट्रमंडल के तहत गणतंत्र बना।

PM मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान

यह पुरस्कार मॉरीशस सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।PM मोदी इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय नेता बने।यह किसी विदेशी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 21वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

भारतीय सेना, नौसेना और एयरफोर्स की भागीदारी

भारतीय सेना की एक टुकड़ी समारोह में शामिल हुई।भारतीय नौसेना का एक वॉरशिप इस आयोजन में भाग ले रहा है।भारतीय वायुसेना की 'आकाश गंगा' स्काई डाइविंग टीम ने भी प्रदर्शन किया।समारोह के दौरान बारिश के बावजूद लोगों में उत्साह बना रहा।

भारत-मॉरीशस संबंधों को मिलेगा नया आयाम

भारत मॉरीशस को आर्थिक और रणनीतिक रूप से सहयोग देता रहा है।दोनों देशों के बीच व्यापार, सुरक्षा और सांस्कृतिक साझेदारी को और मजबूत किया जा रहा है।प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलेगी।

PM नरेंद्र मोदी मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्हें मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' प्रदान किया गया। यह भारत-मॉरीशस के ऐतिहासिक और गहरे संबंधों का प्रतीक है।

    Previous
    Next

    Related Posts