Saturday, 29 August 2026

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में किसानों को खनन पट्टे देने की मांग उठाई


नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में किसानों को खनन पट्टे देने की मांग उठाई

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में किसानों के लिए छोटे खनन पट्टों की नीति बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि नागौर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों में निकलने वाले लाइम स्टोन, बजरी व अन्य खनिजों के लिए 1-2 हेक्टेयर के छोटे पट्टे किसानों को दिए जाने चाहिए।

राजस्थान के उद्यमियों को हुआ नुकसान, केंद्र सरकार की नीति पर सवाल

सांसद बेनीवाल ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना पर भी सवाल उठाए, जिसमें बेराइट, क्वार्ट्ज, फैल्सपार और अभ्रक को माइनर से मेजर मिनरल में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस नीति से राजस्थान के लाखों छोटे उद्यमियों को नुकसान होगा, जबकि इसका सीधा लाभ गुजरात के व्यापारियों को मिल रहा है। उन्होंने इस अधिसूचना की पुनः समीक्षा करने की मांग की।

लोकसभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

हनुमान बेनीवाल ने वर्ष 2024-25 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों और वर्ष 2021-22 की अतिरिक्त अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान भी नागौर संसदीय क्षेत्र सहित राजस्थान के कई मुद्दों को सदन में उठाया।

    Previous
    Next

    Related Posts