



जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (JMRCL) के सेकंड फेस को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मेट्रो विस्तार की संभावनाओं, बजट आवंटन, परियोजना की समय सीमा और क्रियान्वयन से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बजट आवंटन और वित्तीय योजना: परियोजना के लिए वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इसका कार्यान्वयन राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ समन्वय कर सुनिश्चित किया जाए।
परियोजना की समयसीमा और क्रियान्वयन:बैठक में परियोजना के चरणबद्ध कार्यान्वयन पर चर्चा की गई।अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
तकनीकी और पर्यावरणीय पहलू:मेट्रो विस्तार के दौरान पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और नई तकनीकों के उपयोग पर बल दिया गया।
जयपुर मेट्रो फेज-2 के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की यह समीक्षा बैठक मेट्रो परियोजना को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। सरकार का उद्देश्य परिवहन को सुलभ, सुरक्षित और आधुनिक बनाना है, जिससे जयपुरवासियों को यातायात जाम से राहत मिले और शहर की कनेक्टिविटी बेहतर हो।