Saturday, 29 August 2026

जयपुर: सांगानेर में दलित महिला से रेप का मामला विधानसभा में गूंजा, नेता प्रतिपक्ष ने कहा – ‘रक्षक ही भक्षक बन गए’


जयपुर: सांगानेर में दलित महिला से रेप का मामला विधानसभा में गूंजा, नेता प्रतिपक्ष ने कहा – ‘रक्षक ही भक्षक बन गए’

जयपुर सांगानेर में दलित महिला से पुलिसकर्मी द्वारा रेप के मामले को लेकर मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। कांग्रेस ने सरकार पर कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाया, जबकि सरकार ने आरोपी कांस्टेबल की गिरफ्तारी और निलंबन की बात कही।

विपक्ष का हमला – ‘प्रदेश में जंगलराज, अपराध बेलगाम’

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज है, रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में अपराध बेलगाम है, तो पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति होगी?"

कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने बूंदी में हुए रेप और मर्डर का मामला उठाया, जिसके बाद टीकाराम जूली ने सांगानेर मामले को सदन में जोरदार तरीके से उठाया।उन्होंने कहा कि राजधानी जयपुर में ही अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी?

विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का आरोप – ‘लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार’

प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली जब अपनी बात रख रहे थे, तभी सरकार ने उनका माइक बंद करवा दिया।इस पर कांग्रेस विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई और सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया।

सरकार का जवाब – ‘आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार, निलंबित’

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर निलंबित कर दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

"सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।"

सांगानेर में दलित महिला से रेप के मामले ने राजस्थान विधानसभा में राजनीतिक टकराव को और तेज कर दिया है। जहां विपक्ष इसे सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला बता रहा है, वहीं सरकार का कहना है कि तत्काल कार्रवाई की गई है और अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

Previous
Next

Related Posts