Saturday, 29 August 2026

लाइव देखें: विधानसभा: 11 मार्च को प्रातः काल 11:00 बजे प्रश्न काल के साथ शुरू, सहकारिता और खाद्य आपूर्ति की अनुदान मांगों पर चर्चा


लाइव देखें: विधानसभा: 11 मार्च को प्रातः काल 11:00 बजे प्रश्न काल के साथ शुरू, सहकारिता और खाद्य आपूर्ति की अनुदान मांगों पर चर्चा

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से प्रश्नकाल के साथ कार्यवाही शुरू हुई। शून्यकाल में विधायकों द्वारा स्थगन प्रस्ताव, नियम 295 के प्रस्ताव, और क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़े मुद्दे सदन में उठाए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी सीएजी रिपोर्ट पेश

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (CAG) का 31 मार्च 2024 का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी।इसके अलावा, राजस्थान सहकारी समिति अधिनियम, 2001 के तहत सहकारिता मंत्री गौतम कुमार सदन में प्रतिवेदन पेश करेंगे।

विधायक याचिका करेंगे प्रस्तुत

विधायक बाबू सिंह राठौर और कांग्रेस विधायक अमित चाचन विधानसभा में याचिका प्रस्तुत करेंगे।

अनुदान मांगों पर होगी विस्तृत चर्चा

मंगलवार को सहकारिता विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी और इन्हें पारित कराया जाएगा।इसके बाद मुख्य बिंदुओं का उपयोग कर शेष अनुदान मांगों को भी पारित किया जाएगा।

वित्त विनियोग विधेयक 2025 होगा पेश

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी राजस्थान वित्त विनियोग विधेयक 2025 (Appropriation Bill 2025) को सदन में पेश करेंगी।इसके माध्यम से राज्य सरकार बजट में प्रस्तावित व्यय को विधायी मंजूरी दिलाएगी।

आज की विधानसभा कार्यवाही में सहकारिता और खाद्य आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी, साथ ही CAG रिपोर्ट और वित्त विनियोग विधेयक 2025 पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।



Previous
Next

Related Posts