Saturday, 29 August 2026

अजमेर में 7 वंडर्स तोड़ने पर युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, टायर जलाकर जताया विरोध


अजमेर में 7 वंडर्स तोड़ने पर युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, टायर जलाकर जताया विरोध

अजमेर जिला प्रशासन द्वारा अचानक 7 वंडर्स को तोड़ने की कार्रवाई पर युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर और नारेबाजी कर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया।

रातोंरात 7 वंडर्स गिराने पर सवाल, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने प्रशासन की आनन-फानन में की गई कार्रवाई को सवालों के घेरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जब 7 वंडर्स का निर्माण हो रहा था, तब प्रशासन या संबंधित एजेंसियां NGT कोर्ट क्यों नहीं गईं? यह प्रोजेक्ट एक दिन में नहीं बना बल्कि कई वर्षों में तैयार हुआ। इससे स्पष्ट है कि इस पूरे मामले में बड़े अधिकारियों और नेताओं की मिलीभगत हो सकती है।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जब मौके पर मौजूद उच्च अधिकारियों से बात करने पहुंचे, तो पुलिस ने मुख्य द्वार पर ताला लगाकर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस पर संगठन ने आरोप लगाया कि प्रशासन के काले हाथ भी इस कृत्य में शामिल हो सकते हैं।

प्रशासन से उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन से मांग की है कि:

7 वंडर्स निर्माण को स्वीकृति देने वाले सभी अधिकारियों की सैलरी से निर्माण लागत वसूली जाए।दोषियों के खिलाफ विभागीय जांच कर उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाए।

'जनता की मेहनत की कमाई बर्बाद नहीं होने देंगे' - सागर मीणा

कांग्रेस नेता सागर मीणा ने कहा कि जनता की मेहनत की कमाई को इस तरह बर्बाद करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि युवा कांग्रेस आम जनता को साथ लेकर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी और दोषियों को सजा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में ये प्रमुख पदाधिकारी रहे शामिल

विरोध प्रदर्शन में शहर कांग्रेस सचिव सागर मीणा, युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा अध्यक्ष शोएब अख्तर, ओमप्रकाश मंडावरा, शब्बीर चीता, प्रशांत साहू, पंकज बैरवा, देवेंद्र कुमार, अरबाज खान, अरशद, रवि कुमार, कार्तिक दादीच, अंकित पंवार, विक्रम चौहान, महिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवा कांग्रेस ने इस कार्रवाई को "जनविरोधी निर्णय" करार दिया है और इसे लेकर आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

Previous
Next

Related Posts