



जयपुर NSUI की ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ साइकिल यात्रा 10 मार्च सोमवार को जयपुर पहुंची, जहां नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अजमेर बाईपास पर यात्रा का स्वागत किया।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक मनीष यादव और विधायक प्रशांत शर्मा ने इस सामाजिक जागरूकता अभियान में साइकिल चलाई और युवाओं को नशामुक्ति का संदेश दिया।
NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में इस साइकिल यात्रा की शुरुआत जैसलमेर से हुई थी।इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।यात्रा राजस्थान के विभिन्न जिलों से होते हुए जयपुर पहुंची, जहां इसे जबरदस्त समर्थन मिला।
इस मुहिम के तहत युवाओं में नशे के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। NSUI का यह अभियान राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में जागरूकता फैलाएगा।
NSUI के इस अनूठे अभियान को जनता और युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे यह यात्रा राजस्थान में नशामुक्ति का बड़ा संदेश देने में सफल हो रही है।