



पुष्कर में वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम जाखोटिया की हत्या के मामले में चल रहा विरोध रविवार सुबह खत्म हो गया। वकीलों और प्रशासन के बीच 5 सूत्रीय मांगों पर सहमति बन गई है।
25 लाख की आर्थिक सहायता
परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी
शराब ठेके को बंद करने का आदेश
अवैध डीजे पर पाबंदी
पुलिस थाने के स्टाफ पर जांच के बाद कार्रवाई
इसके साथ ही, पांच सदस्यों के मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। अजमेर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया है।
अजमेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह रावत ने बताया कि अधिवक्ताओं की 5 प्रमुख मांगें थीं।सरकार 25 लाख रुपए का मुआवजा देगी।पीड़ित परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दी जाएगी। शराब का ठेका बंद कर दिया गया है।अवैध डीजे बजाने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जाएगी।थाने के स्टाफ पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।बार एसोसिएशन ने इन मांगों को स्वीकार करने के बाद हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया।
अधिवक्ताओं की चेतावनी को देखते हुए पुलिस हाईवे और रेलवे स्टेशन पर तैनात रही।रेल रोकने और हाईवे जाम की चेतावनी के चलते RPF को भी सतर्क किया गया था।अब प्रशासन द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अंतिम संस्कार पुष्कर में किया जाएगा।