भाजपा ओबीसी मोर्चा ने नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का भव्य स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ओबीसी मोर्चे की सराहना करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में ओबीसी मोर्चा की अहम भूमिका रही और भाजपा को शानदार सफलता दिलाने में मदद मिली।
मदन राठौड़ ने कहा कि संगठन में ओबीसी मोर्चा का विशेष योगदान है और ओबीसी समाज के भाई-बहनों को एकजुट रहकर भाजपा को और मजबूत बनाना होगा।
ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष चम्पालाल गेदर के नेतृत्व में स्वागत समारोह
ओबीसी मोर्चे ने देशभर में सामाजिक सम्मेलनों में चौथा स्थान प्राप्त किया
70 ओबीसी जातियों को भाजपा संगठन से जोड़ा गया
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बजट में जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण को संसदीय बोर्ड सदस्य बनाए जाने पर आभार
भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चम्पालाल गेदर ने कहा कि प्रदेश की 96 ओबीसी जातियों में से 70 जातियों को संगठन से जोड़कर ‘सबका साथ, सबका विकास’ को साकार किया जा रहा है। ओबीसी मोर्चा ने राजस्थान में सर्वाधिक सामाजिक सम्मेलन आयोजित कर देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया।
ओबीसी मोर्चा के सह प्रभारी पंकज चौधरी ने कहा कि ओबीसी समाज का कल्याण ही भाजपा की पहचान है। भाजपा ने ही ओबीसी समाज के लाल को देश का प्रधानमंत्री बनाया और अब राजस्थान की कमान भी ओबीसी नेता को सौंपी गई है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने कहा कि ओबीसी मोर्चा संगठन ने बूथ स्तर तक मजबूती से काम किया है, जिससे भाजपा को सफलता मिली।
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री निर्मल कुमावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया और हमेशा ओबीसी समाज को सम्मान देने का काम किया है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि मदन राठौड़ की सादगी, सरलता और संघर्ष सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह पंवार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुनील यादव ने किया। ओबीसी मोर्चा कार्यालय मंत्री रामेश्वर गुर्जर, सुनील गहलोत, महावीर सिंह चारण, सीताराम पोसवाल, जगदीश सैनी, सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।