Saturday, 29 August 2026

IIFA 2025: शाहरुख खान पहुंचे जयपुर, 9 मार्च को देंगे धमाकेदार परफॉर्मेंस


IIFA 2025: शाहरुख खान पहुंचे जयपुर, 9 मार्च को देंगे धमाकेदार परफॉर्मेंस

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स इस साल अपनी सिल्वर जुबली जयपुर में मना रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जयपुर पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाहरुख ने कार में बैठते समय फ्लाइंग किस देकर अपने फैंस का अभिवादन किया।

शाहरुख खान तीन दिन जयपुर में रहेंगे, 9 मार्च को परफॉर्मेंस देंगे।बॉलीवुड के कई बड़े सितारे जयपुर पहुंचे, श्रेया घोषाल और मीका सिंह भी परफॉर्म करेंगे। रेखा, करीना कपूर, कार्तिक आर्यन, करण जौहर, शाहिद कपूर, नोरा फतेही भी शामिल होंगे। 

IIFA 2025 के लिए बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

IIFA 2025 अवॉर्ड्स का आयोजन इस बार जयपुर में किया जा रहा है। इवेंट के लिए गुरुवार (6 मार्च) से ही बॉलीवुड सितारों का आना शुरू हो गया था। सबसे पहले माधुरी दीक्षित, नुसरत भरूचा, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और विजय वर्मा पहुंचे थे।

अब तक जयपुर पहुंच चुके प्रमुख सेलिब्रिटी:अभिनेता: शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर, विजय वर्मा
निर्देशक: करण जौहर
अभिनेत्री: करीना कपूर, रेखा, नोरा फतेही, करिश्मा तन्ना, निमरत कौर

गायक: श्रेया घोषाल, मीका सिंह जयपुर पहुंचे हैं।

 IIFA 2025: खास परफॉर्मेंस और आयोजन

शाहरुख खान: 9 मार्च को धमाकेदार पर फॉर्मेंस देंगे।
श्रेया घोषाल और मीका सिंह: म्यूजिकल नाइट में परफॉर्म करेंगे।
रेखा और करीना कपूर:
ग्लैमर से इवेंट की शोभा बढ़ाई करेंगी

Previous
Next

Related Posts