बॉलीवुड के मल्टी-टैलेंटेड सुपरस्टार आयुष्मान खुराना ने अपने पहले हरियाणवी ईपी ‘द हार्टब्रेक छोरा’ के साथ पॉप म्यूजिक की दुनिया में धमाका किया है। वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ मिलकर रिलीज़ किया गया यह ईपी हरियाणवी म्यूजिक में एक नया प्रयोग है। पहली बार किसी पंजाबी गायक ने हरियाणवी शैली में अपने गाने पेश किए हैं, और आयुष्मान की सिग्नेचर स्टाइल ने इसे और खास बना दिया है।
आमतौर पर हरियाणवी गाने रफ़-टफ और स्वैग से भरपूर होते हैं, लेकिन ‘द हार्टब्रेक छोरा’ ब्रेकअप के दर्द को ग्रूवी बीट्स और मस्तीभरे अंदाज़ में पेश करता है। यह हरियाणवी म्यूजिक और मॉर्डन पॉप कल्चर का फ्यूजन है, जिसे आयुष्मान ने ‘अर्बन हरियाणवी’ नाम दिया है।
इस ईपी का पहला गाना एक एआई-जेनरेटेड म्यूजिक वीडियो के साथ लॉन्च किया गया है, जो बॉलीवुड के पहले पूरी तरह से एआई-निर्मित म्यूजिक वीडियो के रूप में ट्रेंड सेट कर रहा है।
1️⃣ ‘द हार्टब्रेक छोरा’ – ब्रेकअप के दर्द को फन और ग्रूवी अंदाज़ में दिखाने वाला ट्रैक।
2️⃣ ‘हो गया प्यार रे’ – दिल को छू जाने वाली रोमांटिक मेलोडी।
3️⃣ ‘ड्राइव टू मुरथल’ – एक हाई-बीट्स लव एंथम, जो ड्राइविंग के दौरान सुनने के लिए परफेक्ट है।
"मैं हमेशा से हरियाणवी म्यूजिक का फैन रहा हूं और इस बार कुछ नया करने की कोशिश की है। मैंने इसे ‘अर्बन हरियाणवी’ स्टाइल में बनाया है, जिससे वे लोग भी कनेक्ट कर पाएंगे, जो पहले कभी हरियाणवी म्यूजिक नहीं सुने थे।"
इस ईपी को कुँवर जुनेजा और कृष्ण भारद्वाज ने लिखा है, जया रोहिल्ला और गौरव दासगुप्ता ने कंपोज़ किया है, जबकि हरियाणवी भाषा की परफेक्शन के लिए वैभव देवान की विशेषज्ञता ली गई है।