



राजस्थान राजस्व मंडल में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 17 सहायक प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत कार्मिकों में दिनेश वैष्णव, गोपाल सिंह, नरेश रावत, सुश्री विजय प्रजापत, राजेश कुमार गुर्जर, हवा सिंह जाट, सुश्री नर्बदा वैष्णव, अजय गुर्जर, पंकज कुमार, श्रीमती नीलू मोदियानी, विकास खरींटा, भंवर सिंह भाटी, दीपक सिंह, मनोहर लाल, गुरमीत सिंह लबाना, मेहराम और गिरिजेश कुमार वर्मा शामिल हैं। सभी पदोन्नत अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थान पर ही उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं। उनके नए पदस्थापन आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। इस पदोन्नति से राजस्व मंडल के प्रशासनिक कार्यों में और अधिक दक्षता आने की उम्मीद है।