



जयपुर विधानसभा में शून्यकाल के दौरान राज्य में खराब कानून-व्यवस्था का मुद्दा गरमाया। कांग्रेस विधायकों ने इस मुद्दे को लेकर वैल में आकर जोरदार हंगामा किया, जिससे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को सदन की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने विधानसभा में पर्ची के माध्यम से यह आरोप लगाया कि जेल में बैठे माफिया व्यापारियों को धमका रहे हैं। एक व्यापारी ने सुरक्षा मांगी, तो तीन बार आवेदन देने के बाद बात सुनी गई। एसपी तक मामला पहुंचा तो सुरक्षा मिली, लेकिन बदले में 76 लाख का बिल थमा दिया गया।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भरतपुर की सांसद संजना जाटव ने 5 मार्च को वीडियो जारी कर इस पर खुलासा किया था।"
स्पीकर ने जब आगे बोलने की अनुमति नहीं दी, तो कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया।12 बजकर 26 मिनट पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक स्थगित कर दी।