Saturday, 29 August 2026

राजस्थान में 53,749 पदों पर होगी फोर्थ क्लास भर्ती, भजनलाल सरकार ने 1296 पद बढ़ाए


राजस्थान में 53,749 पदों पर होगी फोर्थ क्लास भर्ती, भजनलाल सरकार ने 1296 पद बढ़ाए

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। भजनलाल सरकार ने फोर्थ क्लास भर्ती में 1296 पदों की बढ़ोतरी की है, जिससे अब कुल 53,749 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में 48,199 गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 5,550 अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं।

21 मार्च से शुरू होंगे आवेदन, 19 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 21 मार्च से शुरू होंगे और 19 अप्रैल तक जारी रहेंगे। इस भर्ती में दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

  • सितंबर में कंप्यूटर या टैबलेट आधारित परीक्षा आयोजित होगी।
  • इसमें से दोगुने अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • वेरिफिकेशन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

आयु सीमा और छूट

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40 वर्ष से अधिक होने पर भी छूट दी जाएगी।

    Previous
    Next

    Related Posts