



राजस्थान विधानसभा में 6 मार्च गुरुवार को प्रातःकाल 11:00 बजे प्रश्न काल के साथ कार्रवाई शुरू होगी।
विधानसभा में शून्य काल के दौरान स्थगन प्रस्ताव,नियम 295 के प्रस्ताव और पर्ची के माध्यम से विधायक अपने क्षेत्र की मांगे सदन में प्रस्तुत करेंगे। विधानसभा में दो ध्यान आकर्षण प्रस्ताव पर भी चर्चा प्रस्तावित है।
विधानसभा में चिकित्सा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

