



जयपुरअखिल भारतीय नायक महासभा का महासम्मेलन 7 मार्च को बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित होगा। इस महासम्मेलन को लेकर बुधवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें महासभा के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व जिला प्रमुख: गोविंद सिंह परमार,राष्ट्रीय महासचिव: ओम भाटी,प्रदेश युवा अध्यक्ष: सुशील नायक,जिला अध्यक्ष: सेवाराम नायक अन्य पदाधिकारी: आशीष नायक, मुखराम नायक, गगन नायक, सतीश पंवार, चंदू नायक मौजूद है।
समाज के आरक्षण की लंबित मांग को पूरा करवाना।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के पोर्टल पर "नायक" की जगह "नायका" लिखे जाने की गलती सुधारने की मांग।
समाज के हितों से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा।
इस महासम्मेलन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री डॉ. अविनाश गहलोत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।