



भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली सह प्रभारी डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा के निवास स्थान, पत्रकार कॉलोनी, मानसरोवर, जयपुर में पहुंचकर उनके पुत्र एडवोकेट तपिश और पुत्रवधू एडवोकेट निधि को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने नवदंपति के उज्जवल भविष्य की कामना की।

वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा और उनकी धर्मपत्नी मधुबाला ने गुलदस्ता भेंट कर डॉ. अलका सिंह गुर्जर का स्वागत किया।
परिवार के अन्य सदस्यों एवं गणमान्यजनों ने भी उनका सम्मान किया।
पत्रकार राजीव जैन, गजानंद शर्मा, अशोक कुमार ओझा, सत्य प्रकाश ओझा,एडवोकेट रविंद्र कुमार शर्मा, एकलव्य, आयुष, शालिनी, श्रीमती बुलबुल ओझा और संतोष शर्मा,शिवांगी व्यास परिवार के अलावा अन्य सदस्यों एवं गणमान्य जनों ने भी उनका सम्मान किया।
डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने पुत्र एडवोकेट तपिश और पुत्रवधू एडवोकेट निधि को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।