



जयपुर के सदर थाना पुलिस ने 3 मार्च मंगलवार को एक फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार किया है, जो एक महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। रेलवे स्टेशन पर महिला को परेशान कर रहा आरोपी पुलिस की निर्भया टीम के हस्तक्षेप के बाद पकड़ा गया।
जयपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन गरिमा’ अभियान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है।
बुधवार को जयपुर कमिश्नर और निर्भया नोडल प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम रेलवे स्टेशन के पास गश्त कर रही थी।
इसी दौरान टीम ने देखा कि एक महिला किसी युवक से बहस कर रही थी।पुलिस टीम ने महिला से बात की तो उसने बताया कि युवक उसे जबरन अपने साथ चलने के लिए कह रहा है।
जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो वह खुद को पत्रकार बताने लगा और पुलिस को धमकाने की कोशिश की। लेकिन जब पुलिस ने उसके कागजातों की जांच की तो वह फर्जी पत्रकार निकला।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। जयपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतते हुए फर्जी पत्रकारों और ब्लैकमेलिंग में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।