



जयपुर राजस्थान विधानसभा में शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयानों पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। दिलावर ने कहा कि "पिछली सरकार में कांग्रेस नेताओं ने पैसे लेकर जेबें भर-भर कर पेपर बेचे।" इस बयान पर कांग्रेस विधायकों ने तीखी आपत्ति जताई और सदन में विरोध शुरू कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अगर आरोप लगाए हैं तो साबित करें। उन्होंने कहा कि "अगर ऐसे ही आरोप लगाए जाएंगे, तो मैं भी भाजपा पर जनता के पैसे लूटने का आरोप लगाता हूं।"
कांग्रेस विधायकों ने वैल में जाकर ‘लोकतंत्र के हत्यारों का नाश हो’ के नारे लगाए।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि किसी का नाम नहीं लिया गया, पार्टी पर आरोप लगते रहे हैं।
मिड डे मील में 1705 करोड़ का घोटाला: शिक्षा मंत्री मदनदिलावर ने कहा कि "कांग्रेस सरकार के दौरान मिड डे मील में 1705 करोड़ का घोटाला हुआ।"
मदरसा बोर्ड ड्रेस घोटाला:
"मदरसा बोर्ड की ड्रेस खरीद में 5 करोड़ का घोटाला हुआ, हम दोषियों को छोड़ेंगे नहीं।"
आधार कार्ड मशीन घोटाला और रोहिंग्या घुसपैठ:
दिलावर ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि "कांग्रेस सरकार में बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए खरीदी गई 590 मशीनें बांग्लादेश तक पहुंच गईं। रोहिंग्या मुसलमान इन मशीनों से आधार कार्ड बनवाकर राजस्थान में घुस आए।"
टीकाराम जूली बोले:"अगर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं तो मैं विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाऊंगा।"
"अगर भाजपा को जनता के पैसे लूटने का दोषी कहूं तो क्या यह सही होगा?"
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि "कोरोना काल में जब सभी घरों में बंद थे, तब भी मिड डे मील में घपला किया गया। 59 लाख बच्चों के बजाय 66 लाख को मील का कोंबो बांट दिया गया।"
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले:"मंत्री ने बहुत छोटा आरोप लगाया है, जेबें तो बहुत छोटी होती हैं।"
मदन दिलावर का जवाब:"मैं मेरा छोटा आरोप वापस लेता हूं, आप सही कह रहे हैं।"
"जो व्यक्ति सदन का सदस्य नहीं है, उसका नाम लेकर कोई आरोप लगाया गया या गलत बोला गया तो उसे कार्यवाही से हटा देंगे।"