



राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही 5 मार्च बुधवार सुबह 11:00 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधायक अपने क्षेत्र की समस्याओं को स्थगन प्रस्ताव, नियम 295 के प्रस्ताव और पर्ची के माध्यम से सदन में प्रस्तुत करेंगे।
शून्यकाल के दौरान दो ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग (PHED), जल संसाधन और इंदिरा गांधी नहर परियोजना से जुड़ी अनुदान मांगों पर भी सदन में बहस होगी।
राजस्थान में जल संसाधन प्रबंधन और नहर परियोजनाओं के विकास पर चर्चा होगी।
इंदिरा गांधी नहर परियोजना के विस्तार और सुधार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की संभावना।
जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग (PHED) द्वारा राज्य में पेयजल आपूर्ति, जल संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट से निपटने के प्रयासों पर बहस होगी।

