रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत जयपुर में शनिवार को चांद नजर आने के बाद हो गई। शहर काजी खालिद उस्मानी, मुफ्ती जाकिर नोमानी और जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती सैय्यद अमजद अली ने चांद दिखने की आधिकारिक घोषणा की। इसके साथ ही रविवार से पहला रोजा रखा जाएगा।
चांद दिखने के ऐलान के बाद मस्जिदों में रौनक बढ़ गई और बाजारों में सेहरी की तैयारियों के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान की खरीदारी में जुट गए।
📌 सेहरी का समय: सुबह 5:23 बजे तक
📌 इफ्तार का समय: शाम 6:31 बजे
📌 रोजे की अवधि: 13 घंटे 8 मिनट
रमजान के दौरान ईशा की नमाज के बाद तरावीह की विशेष नमाज अदा की जाएगी। इस पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लिए अपनी कमाई का ढाई प्रतिशत हिस्सा बतौर जकात निकालना फर्ज होता है, जिसे गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए दिया जाता है।