



सीकर बाबा खाटूश्यामजी के वार्षिक फाल्गुन मेले में इस बार AI बेस्ड पार्किंग सिस्टम लागू किया गया है। यह नवाचार पहली बार किया गया है, जिसमें खाटू में आने वाले चार प्रमुख रास्तों – मंडा, सांवलपुरा, सीतारामपुरा जोहड़ी और दांता रोड पर AI आधारित सिस्टम से वाहन पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है।
इस AI पार्किंग सिस्टम के तहत पार्किंग शुल्क गाड़ियों पर लगे FASTag से स्वतः कट रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि वे रोजाना खाटूश्यामजी में आवाजाही करते हैं, लेकिन उनसे भी यह शुल्क वसूला जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने SDM मोनिका सामोर से शिकायत भी की है।
इस बार मेले की पार्किंग व्यवस्था का टेंडर महाराष्ट्र, पुणे की "PARKMONT IT AND INFRA Pvt. Ltd." कंपनी को दिया गया है। इस AI सिस्टम की मदद से डिजिटल पेमेंट और ऑटोमैटिक शुल्क कटौती सुनिश्चित की जा रही है, जिससे गाड़ियों की एंट्री और एग्जिट बिना किसी रुकावट के हो रही है।
पार्किंग शुल्क दरें इस प्रकार
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे रोजाना इस रास्ते से गुजरते हैं, इसलिए उनसे पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। प्रशासन से मांग की जा रही है कि स्थानीय वाहनों को छूट दी जाए।
SDM मोनिका सामोर ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। इस मुद्दे पर पार्किंग कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा।