



राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने विजयनगर ब्लैकमेल कांड की सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांग पत्र संभागीय आयुक्त अजमेर को सौंपा। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम जैमिनी के नेतृत्व में इस ज्ञापन में इस घिनौने अपराध के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
विजयनगर की नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल और यौन शोषण करने वाले आरोपियों की उच्च स्तरीय जांच कर शीघ्र गिरफ्तारी।अपराधियों की फंडिंग और नेटवर्क का पर्दाफाश, तथा इसमें शामिल ऊंचे पदों पर बैठे प्रभावशाली लोगों की जांच।बिना किसी राजनीतिक दबाव और प्रभाव के निष्पक्ष जांच और सभी दोषियों की गिरफ्तारी।
पीड़ित छात्राओं, उनके परिजनों और गवाहों को सुरक्षा और कानूनी सहायता।न्यायालय में विशेष अभियोजक की नियुक्ति, जिससे जल्द से जल्द केस का निपटारा हो सके।सभी अपराधियों की पहचान कर, श्रृंखलाबद्ध तरीके से उनकी गिरफ्तारी और सख्त सजा सुनिश्चित करना। जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर मामले का शीघ्र निस्तारण।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश : अजय शर्मा,पंडित रोशन लाल शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष: एडवोकेट रमेश चंद शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष: हेमंत कुमार,मीडिया प्रभारी: विजय शर्मा,जिला अध्यक्ष, अजमेर: पंडित सुदामा शर्मा,उपाध्यक्ष: सुशील कुमार पारीक, देवेंद्र त्रिपाठी,अन्य पदाधिकारी: अरुणा भास्कर, डॉ. रामनिवास शर्मा, डॉ. कुलदीप शर्मा, एडवोकेट राजेश शर्मा ज्ञापन देने वालों में शामिल थे।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने 1 मार्च को सकल हिंदू समाज द्वारा घोषित ‘अजमेर बंद’ का समर्थन किया है और जनता से इसमें सहयोग करने की अपील की है। महासभा ने कहा कि इस गंभीर मामले में बिना किसी देरी के कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।