Saturday, 29 August 2026

कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, डिप्टी CM डीके शिवकुमार पर पार्टी नेताओं की नाराजगी


कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, डिप्टी CM डीके शिवकुमार पर पार्टी नेताओं की नाराजगी

बेंगलुरु कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं के बीच बढ़ती खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कांग्रेस के ही नेताओं ने उन पर निशाना साधा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पीवी मोहन ने डीके शिवकुमार की कोयंबटूर यात्रा पर सवाल उठाए।मोहन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शिवकुमार एक ऐसे व्यक्ति के निमंत्रण पर गए, जो राहुल गांधी का मजाक उड़ाता है।उनका इशारा ईशा फाउंडेशन के प्रमुख सद्गुरु जग्गी वासुदेव की ओर था, जिनकी विचारधारा को बीजेपी के करीब माना जाता है।खास बात यह रही कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने पीवी मोहन के आरोपों को खारिज करते हुए दो टूक जवाब दिया:उन्होंने कहा कि "मैं एक हिंदू हूं। मैं एक हिंदू के रूप में पैदा हुआ और हिंदू के रूप में मरूंगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अन्य धर्मों का सम्मान नहीं करता। मैं सभी धर्मों से प्रेम करता हूं और उनका सम्मान करता हूं।"शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि वे धार्मिक आयोजनों में व्यक्तिगत रूप से शामिल होते हैं, इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।उन्होंने कांग्रेस के भीतर बढ़ती असहजता और गुटबाजी पर भी चिंता जताई।

क्या कांग्रेस में बढ़ रही अंदरूनी कलह?

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार के बीच राजनीतिक खींचतान पहले से चर्चा में रही है।शिवकुमार को CM पद की रेस से हटाने के बाद से उनके समर्थकों में नाराजगी रही है।अब कांग्रेस के भीतर उनके खिलाफ आवाज उठना, आने वाले दिनों में कर्नाटक कांग्रेस में बड़ी उथल-पुथल के संकेत दे सकता है।

    Previous
    Next

    Related Posts