



जयपुर पुलिस ने सरस और कृष्णा ब्रांड के नकली घी बनाने और बेचने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड मनीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष नकली घी के डिब्बों पर फर्जी बैच नंबर और एक्सपायरी डेट प्रिंट कर बाजार में बेचने का धंधा चला रहा था।इससे पहले पुलिस इस गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन गिरोह का सरगना मनीष गुप्ता पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया था।
मार्ट से असली घी के डिब्बों की बैच और एक्सपायरी डेट की फोटो खींचता था।फैक्ट्री में मशीनों से नकली घी के डिब्बों पर असली बैच नंबर और एक्सपायरी डेट छाप देता था।त्योहारों के दौरान बड़े पैमाने पर नकली घी की सप्लाई करता था।दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग शहरों में अपनी पहचान बदलकर फरारी काट रहा था।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक की।दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान मेंअलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई।आखिरकार, पुलिस ने उसे जयपुर में पकड़ लिया।