Saturday, 29 August 2026

राजस्थान बजट: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया सरकार की उपलब्धियों का जिक्र, कई नई घोषणाएं


राजस्थान बजट: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया सरकार की उपलब्धियों का जिक्र, कई नई घोषणाएं

उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को विधानसभा में बजट बहस का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बजट को हर वर्ग ने सराहा है और सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान में देरी होती थी, जबकि वर्तमान सरकार ने जनवरी तक की पेंशन का भुगतान कर दिया है।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का दावा – "सरकार ने अब तक 59 हजार नौकरियां दीं, 1.73 लाख पदों पर भर्ती जारी"

सरकार ने अब तक 59 हजार लोगों को रोजगार दिया।
1.73 लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है।
महिला, युवा और किसानों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
रामजल सेतु योजना को धरातल पर उतारा गया और निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।
पहले ही वर्ष में 58% वादे पूरे किए गए।

बजट में बड़ी घोषणाएं:प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्थानीय पेंटिंग बनाई जाएगी – ₹35 करोड़ का बजट।
आपदा राहत के लिए 55 क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल उपलब्ध कराए जाएंगे।
बीकानेर और बांसवाड़ा सहित नए शहरी निकायों में अग्निशमन वाहन – ₹1050 करोड़ का बजट।
शाहपुरा में इंडस्ट्रियल पार्क और लालसोट में वुड पार्क बनेगा।
दिव्यांगों के लिए अलग से टॉयलेट बनाए जाएंगे।
5000 आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत होगी।
3236 छोटे बांधों को पंचायत से जल संसाधन विभाग को ट्रांसफर किया जाएगा।
सिंचाई सुविधाओं के लिए ₹240 करोड़ से ज्यादा के काम होंगे।
1870 करोड़ की लागत से सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा।

दिया कुमारी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि "सच्चाई जनता के सामने है, झूठ कौन बोल रहा है यह बार-बार स्पष्ट हो जाता है। "उन्होंने राजस्थान सरकार के विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताया और कहा कि हम हर संकल्प को पूरा करेंगे।

Previous
Next

Related Posts