



राजस्थान भाजपा की अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में गुरुवार को बड़ा हंगामा हो गया, जब दो पदाधिकारी आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए। यह घटना भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने हुई, जिससे बैठक में अफरा-तफरी मच गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने मोर्चा के महामंत्री जावेद कुरैशी को पद से हटा दिया।
घटना स्थल: भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर, घटना का समय: अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक शुरू होने से पहले भिड़ने वाले पदाधिकारी:अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष फरीदुद्दीन जैकी और अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री जावेद कुरैशी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बैठक में पहुंचे थे। फरीदुद्दीन जैकी प्रदेशाध्यक्ष को मंच तक लेकर आए और खुद मंच पर चढ़ने लगे।इसी दौरान महामंत्री जावेद कुरैशी ने जैकी को रोक दिया।दोनों के बीच बहस शुरू हुई और देखते ही देखते जैकी ने कुरैशी को थप्पड़ जड़ दिया।इसके बाद जावेद कुरैशी ने भी जवाब में जैकी को थप्पड़ मार दिया।करीब 30-40 सेकेंड तक दोनों भिड़ते रहे, जिसके बाद अन्य पदाधिकारियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जावेद कुरैशी को महामंत्री पद से हटा दिया।पार्टी की ओर से इस घटना पर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेतृत्व इस घटना से बेहद नाराज है।संभावना जताई जा रही है कि पार्टी अनुशासनहीनता के चलते दोनों नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकती है।