



राजस्थान विधानसभा में 5 दिन से चल रहा है गतिरोध दूर हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,और प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली के बीच बातचीत हुई और उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के चेंबर में विधानसभा में चल रहा है गतिरोध को दूर करने का फैसला कर लिया।इसके बाद कांग्रेस के विधायक सदन में आ गए।
राजस्थान विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बने गतिरोध को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चैंबर में बैठक हुई। इस वार्ता में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल शामिल हुए।
बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि –"उम्मीद का फल हमेशा मीठा होता है। थोड़ी देर में आपको अच्छी खबर मिलेगी।"
सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म करने पर लगभग सहमति बन गई है। अंतिम निर्णय जल्द ही सदन में घोषित किया जाएगा।पक्ष-विपक्ष के बीच सहमति से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बनने की संभावना।