



जयपुर के करधनी थाना इलाके में जेसीबी से खुदाई के दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन डैमेज हो गई, जिससे गैस का तेज़ रिसाव शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सड़क के दोनों ओर 500-500 मीटर तक ट्रैफिक रोक दिया। कंपनी के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पाया गया। इसके बाद यातायात फिर से शुरू किया गया।
स्थान: करधनी थाना क्षेत्र, कालवाड़ रोड, 9 दुकान के पास समय: दोपहर 12:10 बजे,किसी को चोट नहीं आई, लेकिन बड़ा हादसा टला
बीसलपुर पाइपलाइन डालने के लिए जेसीबी से खुदाई चल रही थी।इसी दौरान जेसीबी ऑपरेटर ने गलती से टोरेंट कंपनी की पीएनजी गैस पाइपलाइन को डैमेज कर दिया।गैस पाइपलाइन में छेद होते ही तेज़ रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मजदूरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
500-500 मीटर तक ट्रैफिक रोका गया ताकि कोई वाहन आग की चिंगारी का कारण न बने। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।टोरेंट कंपनी के टेक्निकल स्टाफ ने गैस रिसाव को कंट्रोल किया।30 मिनट बाद स्थिति सामान्य होने पर ट्रैफिक बहाल किया गया।
गैस पाइपलाइन डैमेज होते ही मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। हमने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर ट्रैफिक रोक दिया। कंपनी के कर्मचारियों ने पाइपलाइन को ठीक कर दिया है, जिससे बड़ा हादसा टल गया।