



जयपुर: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रदेशभर से लाखों अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों की ओर रवाना हो चुके हैं। 27 और 28 फरवरी को होने वाली इस परीक्षा में 14 लाख से अधिक उम्मीदवार शिक्षक बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए परीक्षा देंगे।
जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली, जबकि बीकानेर का बस स्टैंड अपेक्षाकृत खाली नजर आया।
अजमेर में बांसवाड़ा के करीब 7,000 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं।
अलवर में उत्तर प्रदेश से आए उम्मीदवारों ने रेलवे स्टेशन पर डेरा जमा लिया है।
राजस्थान के 41 जिलों में 1,731 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 2 दिन में 3 पारियों में आयोजित की जाएगी।
लेवल-1 और लेवल-2 दोनों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी: 1,14,696
जयपुर में सबसे अधिक अभ्यर्थी: 2,70,018
जयपुर शहर में परीक्षा केंद्रों की संख्या: 233
बालोतरा में सबसे कम अभ्यर्थी: 11 परीक्षा केंद्र
शिक्षा विभाग ने परीक्षा के निष्पक्ष संचालन और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।
14 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे
2 दिनों में 3 पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी
अभ्यर्थियों की भारी भीड़ बस और रेलवे स्टेशनों पर देखने को मिल रही है
जयपुर में सबसे अधिक परीक्षार्थी, बालोतरा में सबसे कम