कांग्रेस नेता सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, शुक्रवार को मिल सकती है छुट्टी
नई दिल्ली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को गुरुवार शाम सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था और फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।
पहले भी हो चुकी हैं भर्ती: सितंबर 2023 में हल्के बुखार के कारण सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।दिसंबर 2024 में उन्होंने अपना 78वां जन्मदिन मनाया था।सोनिया गांधी पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय राजनीति से दूर हैं और केवल महत्वपूर्ण बैठकों और आयोजनों में ही शामिल होती हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चिंता:जैसे ही सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में हलचल मच गई। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।