Saturday, 29 August 2026

गहलोत सरकार के समय मूंगफली एमएसपी पर नहीं खरीदी गई, अब ज्ञान न दें : जितेन्द्र गोठवाल


गहलोत सरकार के समय मूंगफली एमएसपी पर नहीं खरीदी गई, अब ज्ञान न दें :  जितेन्द्र गोठवाल

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और खंडार विधायक जितेन्द्र गोठवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मूंगफली खरीद संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया। गोठवाल ने कहा कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में पांच साल तक मूंगफली का एक भी दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर नहीं खरीदा गया।

गहलोत सरकार पर गोठवाल का हमला

गोठवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सवाल किया कि जब कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया तो अब गहलोत किसानों की चिंता क्यों जता रहे हैं।

उन्होंने कहा किअगर मूंगफली उगाने वाले किसान सबसे अधिक परेशान थे, तो वह गहलोत सरकार के कार्यकाल में थे।"भाजपा नेता ने दावा किया कि भजनलाल शर्मा सरकार ने 14 महीनों में किसानों के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

भाजपा सरकार के कदम:

एमएसपी पर फसल खरीद
फसल बीमा योजना का विस्तार
किसान सम्मान निधि में रिकॉर्ड वृद्धि
कुसुम योजना के तहत सोलर पंप उपलब्ध कराना
शेखावाटी के किसानों के लिए यमुना जल समझौता
रामजल सेतु लिंक परियोजना (संशोधित PKC-ERCP) को धरातल पर उतारना
देवास परियोजना और किसानों के लिए बिजली की ठोस व्यवस्था

2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का वादा

गोठवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने हाल ही में पेश किए गए बजट में किसानों के लिए बड़े फैसले लिए हैं।2027 से राजस्थान के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।सरकार ने कृषि क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है।14 महीनों में किसानों के लिए जो काम हुए, वे कांग्रेस के पूरे कार्यकाल में नहीं हुए।

गोठवाल का गहलोत को जवाब

गोठवाल ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि आपको सरकार के 14 महीनों में किए गए किसान हितकारी कदमों का अध्ययन करना चाहिए। डबल इंजन की सरकार में किसान सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

Previous
Next

Related Posts