



राजस्थान में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आगामी दो दिनों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, जिसमें 21 फरवरी को नामांकन और 22 फरवरी को अध्यक्ष का औपचारिक निर्वाचन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई 2024 को मदन राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, यानी उन्हें इस पद पर सिर्फ 7 महीने हुए हैं।भाजपा ने हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में उनके नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया था।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ के बीच मजबूत तालमेल को भी उनकी दोबारा नियुक्ति के पीछे एक बड़ा कारण माना जा रहा है।राठौड़ से पहले सीपी जोशी और उससे पहले डॉ. सतीश पूनिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।
प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल भी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
कुछ जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद विरोध भी देखने को मिला, जिससे यह संकेत मिलता है कि मदन राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के अंदर असहमति को भी साधना होगा।